दुधि: रिहंद जलाशय में मछली मारने गए अधेड़ का मिला शव, पानी में डूबकर मौत की आशंका, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी
बीजपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा झीलों के टोला बघाडू निवासी बैजनाथ ( 55) पुत्र नगवा घर से रिहंद जलाशय में ट्यूब पर मछली मारने गया था। बुधवार सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगें। खोजबीन के दौरान रिहंद जलाशय के किनारे ट्यूब और पिता का शव उतराया मिला। मौत की ख़बर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया।