🚨 20 लाख के जेवर चोरी की कहानी निकली झूठी!
फर्रुखाबाद के जहानगंज में चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। पुलिस ने महरूपुर खार निवासी प्रदीप कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर उसके घर में ही छिपाए गए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए।
बताया गया कि पत्नी से विवाद के बाद जेवर घर में छिपाकर आरोपी ने डायल-112 पर चोरी की झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।
#फर्रुखाबाद #पुलिस #चोरी #क्राइम #DPSChannel
Jaswantnagar, Etawah | Aug 24, 2026