🚨 सीओ आयुषी सिंह ने बताया..कचौरा बाईपास के पास पुलिस मुठभेड़, गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
जसवंतनगर के कोठी कैस्त गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी अभिषेक उर्फ बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कचौरा बाईपास के पास झाड़ियों में छिपे आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
वहीं, दूसरा आरोपी सुमित उर्फ लाखा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।
📍 कचौरा बाईपास, जसवंतनगर
#जसवंतनगर #इटावा #पुलिसमुठभेड़ #CrimeNews #DPSChannel
Jaswantnagar, Etawah | Aug 23, 2026