ललितपुर: ललितपुर के चंडी मंदिर जाने वाले रास्ते पर टूटी पाइपलाइन, सैकड़ों लीटर पानी की हो रही बर्बादी, वीडियो आया सामने
नगर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित चंडी माता मंदिर के सामने वाली गली में नल की पाइपलाइन टूटी हुई है जिसके कारण सैकड़ो लीटर पीने के पानी की बर्बादी हो रही है और रास्ते में भी पानी भर जाता है जिससे वहां से निकलने वाली श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसका कि वीडियो आज शनिवार को सामने आया है। लोगों के मांग है कि जल्द से जल्द पानी की बर्बादी को रोका जाए