मदनिया गांव में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, कमर तक पानी में आवागमन मजबूर
महराजगंज। तहसील क्षेत्र के मदनिया गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्ते पर कमर तक पानी भर जाने से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की गंभीर समस्या के बावजूद अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क पर पानी भर जाने से सबसे अधिक परेशानी बीमार और बुजुर्ग लोगों को होती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते मरीजों को चारपाई पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। वहीं, जलभराव के कारण बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नेता चुनाव के समय वोट मांगने गांव आते �