बस स्टैंड रोड पर दीवानी कचहरी गेट नंबर 2 के सामने जलभराव में छिपा गड्ढा बना काल! बस स्टैंड के पास पलटा ऑटो कई सवारियां चोटिल,
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बस स्टैंड के समीप सड़क पर हुए जलभराव ने एक बार फिर नगर पालिका की सड़क और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार 31 अगस्त 2026 को करीब 11 बजे जलभराव के बीच सड़क पर छिपे गहरे गड्ढे में एक ऑटो रिक्शा जा घुसा और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार कई यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सड़क पर भरा पानी और बदहाल मार्ग साफ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह कोई सुनसान या दूरदराज का रास्ता नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक �