सांगानेर: जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की कार्रवाई का विरोध, व्यापारियों ने निकाली शव यात्रा और टायर जलाकर जताया आक्रोश
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मकानों और दुकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जेडीए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली।