कुशीनगर के सेवरही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग और मोबाइल मिलने से नाराज पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दो सगी बहनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है।
जबकि आरोपी पिता अभी भी फरार है ।
जानकारी के अनुसार, दोनों सगी बहनों का क्षेत्र के ही दो अलग-अलग युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़कियों का पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था और उसने पहले दोनों प्रेमियों के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था। बेटियों को कई बार चेतावनी दी गई थी कि वे उन युवकों से दूरी बना लें। लेकिन हाल ही में बहनों के पास फिर से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे पिता और भाइयों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। फोन मिलने के बाद घर में भारी विवाद और बहस हुई।
गुस्से में आकर पिता और दोनों भाइयों ने आपा खो दिया और दोनों बहनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तड़प-तड़पकर दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सेवरही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार मुख्य आरोपी पिता की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
#KushinagarNews #BreakingNews #CrimeNews #OwnerKilling