स्लीमनाबाद: गौ माता की करुण पुकार: तेवरी में 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस, जय बाबा विश्वनाथ गौशाला होगी शुरू
तेवरी क्षेत्र में लगातार सड़कों पर हो रहे गौवंश के एक्सीडेंट, घायल गायों की दर्दनाक स्थिति और बढ़ती गौ तस्करी की घटनाओं से व्यथित होकर क्षेत्रवासियों ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब तेवरी में “जय बाबा विश्वनाथ गौशाला” की शुरुआत की जा रही है, जहां घायल और बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा गौशाला समिति द्वारा 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा।