सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र में विवेचना में लगे प्रधान आरक्षक पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपी किया गया गिरफ्तार
बरगवां थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर विवेचना के दौरान जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दुस्साहसी घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश पर बरगवां निरीक्षक ने आरोपी व्यक्ति को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।