सिंगरौली: बिंदुल करही घटिया के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक व एक महिला गंभीर रूप से हुए घायल
एक बाइक सवार माडा से बिंदुल की ओर आ रहा था जहां करही घटिया के पास पहुंचते ही बाइक सवार चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे बाइक पर सवार चालक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं स्थानीय लोगों व राहगीरों ने हादसे को जैसे ही देखा तो मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेज कर भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।