सिंगरौली: निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में परिषद की बैठक आयोजित, परिषद बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की पड़ी गई प्रस्तावना
नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के अध्यक्षता में परिषद की बैठक अपने निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात बैठक में पूर्व परिषद की बैठक दिनांक 6 अक्टूबर 2023 का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया।बैठक में पार्षद द्वारा लगाये गये प्रश्नो का उत्तर देने के साथ मनोरंजन तथा आमोद कर उदग्रहण के लिए कर नियम 2018 के अनुसार स्वीकृती प्रदान की गई। तत्पश्चात वित्त वर्ष 2024-25 का बजट की प्रस्तावना महापौर द्वारा अधिकृत मेयर इंन काउसिल की सदस्य श्रीमती शशि सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।