सिंगरौली: नगर परिषद सरई अध्यक्षा अनुराधा सिंह समेत कई पार्षदों एवं कांग्रेसियों ने देवसर विधायक के हाथों ली भाजपा की सदस्यता
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के हांथों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी आशा यादव, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह , सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रमापति जायसवाल, तथा सरई मंडल के अध्यक्ष गजेन्द्र अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।