सिंगरौली: बक्का के दम पर दहशत फैलाते हुए युवक को गोरबी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर की गई कार्रवाई
सोशल मीडिया पर युवक द्वारा बक्का लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला गोरबी चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी आरोपी जमुना नोनिया पिता स्वर्गीय जगदीश नोनिया उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम दुधेला पोस्ट धमोल थाना धमोल जिला नवादा बिहार हाल मुकाम शिमला कॉलोनी गोरबी क्वार्टर नंबर B 139 को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।