गोरौल: गोरौल पुलिस ने करौना चौक के पास से 47 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा
गोरौल थाना क्षेत्र के करौना चौक के निकट से मंगलवार को 2 बजे दिन में गोरौल पुलिस ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर ऑटो से भाग रहे तस्कर से 47 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।