शा. कन्या माध्यमिक विद्यालय कसरावद में शिक्षिका श्रीमती मनोरमा शाक्य द्वारा अपने जन्मदिवस पर शासन की योजना के तहत अपनी खुशी बच्चों के साथ बांटने हेतु शाला में सोमवार को तिथि भोज का कराया गया। भोजन में खीर, पुड़ी, पुलाव व सब्जी का मेनू रखा गया। इस अवसर पर उपजेल कसरावद के जेलर धर्मसिंह उमरैया, बीआरसी कसरावद, एवं समस्त शाला के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे ।।