समाज के जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाह ने सोमवार सुबह 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर शाम तक चले आयोजन में युवक युवतियों के 5 रिश्ते भी तय हुए वहीं करीब 50 से अधिक रिश्तों पर चर्चा भी चली । इस बैठक में धार खंडवा बड़वानी खरगोन जिले के स्वजातीय बन्धु शामिल हुए हैं । इस सम्मेलन में तय हुए रिश्तो को सामुहिक विवाह सम्मेलन में विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।