कसरावद ब्लॉक समन्वयक कालु सिंह मंडलोई ने बताया कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा गायत्री सोलंकी ने दुल्हन बन विवाह लग्न के आधा घंटे पुर्व जल संरक्षण के बोरी बंधान कार्य में श्रमदान कर सहभागिता की। आज रविवार को गायत्री की शादी थी मण्डप में पहुँचने से पहले भी उन्होंने श्रम दान किया और समाज को जागरूकता का संदेश दिया हैं ।