टिब्बी: चाहूवाली में विधिक जागरूकता व कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई, 120 ग्रामीण हुए लाभान्वित
टिब्बी की ग्राम पंचायत चाहूवाली (चक 8 RWD-A) में विकसित भारत मिशन ग्रामीण के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पीएलवी जगदीश डूडी ने ग्रामीणों को नालसा व रालसा की 'पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011' की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर अपराधों के पीड़ितों को चिकित्सा, पुनर्वास व आर्थिक सहायता आदि की जानकारी दी।