हैदर अली hatyakand: गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर सड़क पर उतरे परिजन, सात घंटे तक जाम रहा खोरीमहुआ चौक
गिरिडीह जिला अंतर्गत धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ में हैदर अली हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को दोबारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। दोपहर 2:30 बजे से रात 9:30 बजे तक करीब सात घंटे जाम रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
इससे पहले 5 नवंबर को भी करीब 12 घंटे सड़क जाम किया गया था। प्रशासन ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद परिजनों ने 48 घंटे की समय-सीमा दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, कड़ी सजा और सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग पर अड़े रहे।
मृतक के भाई परवेज अंसारी के आवेदन पर मदीना ट्रैवल्स संचालक मौलाना इलियास अंसारी, उनके भाई सनाउल्लाह अंसारी समेत आठ नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
प्रदर्शन में कांग्रेस, भाकपा माले और जेएलकेएम के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
#apnagiridihnews #GiridihNews #haidrhatyakand #jharkhand #police #HemantSoren @top fans
Giridih, Giridih | Nov 8, 2026