खंडवा: नए एसपी पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार पर हुए सख्त, अफसरों संग पहली बैठक में बोले- अब जनता से होगा सीधा संवाद
जिले के नए एसपी ने पदभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखा दिए। पहले ही दिन पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक लेकर साफ शब्दों में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि सुधारना और आम लोगों का भरोसा जीतना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।