केराकत: केराकत में रात 1:30 बजे तीन आरोपित बकरी चोरी करते पकड़े गए, ऑटो समेत गिरफ्तार
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में तीन आरोपितों को बकरी चोरी के प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोपित ऑटो से पहुंचे थे और ग्रामीणों की तत्परता से धर दबोचे गए। पुलिस जांच कर रही है।