महसी: बौंडी और हरदी थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक किया, बताए अपराध नियंत्रण के उपाय
बौंडी और हरदी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न को रोकने के उपाय बताए।