समस्तीपुर: जिला न्यायालय में मारपीट एवं अन्य मामले को लेकर तीन लोगों ने किया आत्मसमर्पण
जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले तीन लोगों ने गुरुवार को मारपीट एवं अन्य मामले को लेकर जिला न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस में तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।