महुली थाना क्षेत्र के अगय उर्फ सीदाही गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। लंबे समय से चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।