मानिकपुर: डेढ़ करोड़ की बाईपास सड़क पहली बारिश में उखड़ी, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
मानिकपुर/चित्रकूट: विधायक निधि से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी झरी–कल्याण केंद्र बाईपास सड़क पहली बारिश में कई जगह धंसकर फट गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी का आज गुरुवार शाम 5 बजे आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पीडब्ल्यूडी के जेई ओम प्रकाश ने शिकायत मिलने पर सड़क का दोबारा निर्माण कराने की बात कही।