बिलासपुर सदर: थाना सदर की पुलिस टीम ने मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 0.57 ग्राम चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार
थाना सदर की पुलिस टीम ने मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 0.57 ग्राम चिट्टा किया बरामद। किरतपुर की तरफ से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका गया और गाड़ी की चेकिंग की गई तो गाड़ी से पुलिस की टीम को एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे को खोलने पर उसमें 0.57 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।