बिजावर: केन-बेतवा पदयात्रा से पहले बिजावर के अमित भटनागर गिरफ्तार, विस्थापितों में आक्रोश
पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में प्रस्तावित पदयात्रा शुरू होने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वे विस्थापित किसानों और आदिवासी परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और जल अधिकारों को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। मामले में दिव्या अहिरवार ने शुक्रवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है।