धरहरा: पचरुखी मुशहरी के पास सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें,विधायक के निर्देश के बाद भी नहीं बदली तस्वीर,
धरहरा प्रखंड की इटवा पंचायत अंतर्गत पचरुखी मुशहरी गांव के पास बारिश के कारण सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है।कई फीट तक पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है,जहां फिसलकर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।वहीं,पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है