कोटकासिम: कोटकासिम पंचायत समिति में रविवार को ग्राम रथ पहुंचकर सरकारी योजना की जानकारी दी जाएगी
खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया की 10 मई रविवार को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति कोटकासिम के अंतर्गत आने वाले बूढ़ीबावल आकोली उजोली एवं मकडावा गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही भारत निर्माण सेवा केंद्र मकडावा में संध्या चौपाल आयोजित होगी जिसमें समस्याओं का समाधान किया जाएगा।