स्लीमनाबाद: सलीमनाबाद थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के कमानिया के गेट के सामने बड़खेरा में फरवरी में हुई मौत के मामले में जांच के बाद कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड जे 6363 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी थी। इसमें सुख देव नामदेव घायल हो गया था व भारती नामदेव (19) की मौत हो गई थी।