गांव पारवाला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 2 से सामान चोरी होने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पारवाला में आंगनबाड़ी नंबर 2 से एक गैस सिलेंडर और एक सोलर बैटरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।