रायपुर रानी: रायपुर रानी के गुरु रविदास मंदिर के नजदीक स्थित आंगनबाड़ी से ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी
रायपुर रानी कस्बा के गुरु रविदास मंदिर के नजदीक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी करने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी ने बताया है कि रायपुर रानी के आंगनबाड़ी से गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।