रायपुर रानी: गांव बडोना कलां में भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया
भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य देशराज पोसवाल ने आज रायपुररानी ब्लॉक के गांव बड़ौना कलां में लोगो की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर एक-दूसरे को लड्डू बांटकर बधाई दी। देशराज पोसवाल ने बताया कि "एक रात अपनो के साथ" मिशन 2024 कालका विधानसभा में चलाया हुआ है। जिसके तहत लोगों से बैठकर कई मुद्दों पर विचार किया।