रायपुर रानी: गांव भरोली में शेड निर्माण के लिए विधायक प्रदीप चौधरी ने दी 6.50 लाख रुपये की राशि, लोगों में ख़ुशी की लहर
गांव भरोली के सामुदायिक केन्द्र में एक विशाल शेड का निर्माण कार्य शुरू किया गया। कांग्रेस नेता शरणजीत काका, सरपंच प्रतिनिधि राजिन्द्र ने आज बताया कि विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने फंड से 6.50 लाख रुपए की ग्रांट राशि मंजूर की थी। जिसके तहत सामुदायिक केंद्र के प्रांगण में एक विशाल शेड बनाया जा रहा है। इस दौरान गांववासियों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।