रायपुर रानी: रायपुर रानी बस स्टैंड पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस के द्वारा किया गया मामला दर्ज
रायपुर रानी बस स्टैंड पर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में शुभम चौहान वासी शाहपुर ने बताया है कि मैं पंचकूला जा रहा था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जिसका नंबर HR 03T 8391 को बस स्टैंड के पास खड़ा किया था। जब मैं वापस आया तो मेरी मोटरसाइकिल वहा नहीं थी जहां खड़ी की थी। जो चोरी हो गई हैं।