बक्सर: स्थायी लोक अदालत से मिलेगा निःशुल्क और त्वरित न्याय, आम लोगों को किया गया जागरूक
Buxar, Buxar | Jul 8, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर में बुधवार को स्थायी लोक अदालत को लेकर एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह श्रीनेत ने की। सदस्य माधव राय और सुनील कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। सचिव नेहा दयाल ने बताया कि स्थायी लोक अदालत आम लोगों के लिए निःशुल्क, सुलभ और शीघ्र न्याय का प्रभावी मंच है।