आमेर: आंतेला में नीमड़ी वाले भेरुजी महाराज के दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Amber, Jaipur | Jun 2, 2024 आतेला कस्बे के सरकारी अस्पताल के समीप नीमड़ी वाले भेरुजी महाराज के दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत रविवार को विशाल भंडारे सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जयराम मासी के द्वारा सुंदर नेहड़ा भजन सहित लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई।वहीं आसपास सहित दूर दराज के लोगों ने भंडारे में पंगत प्रसादी पाकर अमन चैन की कामना की है।