, #रेलवे स्टेशन पर फर्स्ट AC में महिला से लाखों की लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,लखनऊ। ट्रेन नंबर 15726 के फर्स्ट एसी कोच की कूपे में सफर कर रही एक महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। महिला के मुताबिक, चोर उसके करीब 2.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसने चार बार इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन इसके बावजूद आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की ओर से कोई मदद नहीं मिली। घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का सवाल है कि जब फर्स्ट एसी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले कोच में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
#RailwayNews #Lucknow #RPF #IndianRailways #CrimeNews #PassengerSafety #BreakingNews
Koil, Aligarh | Nov 3, 2026