जमुई: सिकंदरा में मुंडन के अवसर पर महादेव सिमरिया और कुमार मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 सिकंदरा में मुंडन को लेकर महादेव सिमरिया ओर कुमार मंदिर में कार्तिक मास के शुभ मुहूर्त के अवसर पर सोमवार को सुबह 7 बजे से ही मुंडन संस्कार को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां नेतुला के दरबार में राज्य के विभिन्न जिले से मन्नत पूरी होने पर अपना भार उतारने के लिए बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।