जमुई: जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोनाए मड़वा के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान को मारी टक्कर, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के सोनाए मड़वा के पास सोमवार की शाम 5:30 बजे अज्ञात पिकअप सवार ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान को टक्कर मार दी। जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल जवान को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान रामपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई।