जमुई: आर्म्स एक्ट मामले में 4 माह से बंद कैदी को जमुई जेल में सांस लेने में परेशानी, कड़ी सुरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 आर्म्स एक्ट मामले में जमुई जेल में चार माह से बंद कैदी को सोमवार की शाम 6 बजे सांस लेने में परेशानी होने लगी वही उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है घायल कैदी की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के विट्ठलपुर निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गई है।