ऊन: गढ़ी अब्दुल्ला में दुकान पर फायरिंग की घटना में शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हथियार व बाइक बरामद
Un, Shamli | May 19, 2026 मंगलवार की दोपहर 3 बजे शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाने की पुलिस ने बताया कि गत 13 मई को गढ़ी अब्दुल्ला में एक प्रोटीन सप्लीमेंट की दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमें में कुआखेडा ननौता निवासी हिमांशु उर्फ चीकू और काशीराम कॉलोनी थानाभवन निवासी नितेश को गिरफ्तार कर कब्जे से एक पिस्टल और बुलेट बाइक बरामद की गई है।