लक्सर: सुल्तानपुर पचेवली मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन हो रहे हादसे #jansamasya
लक्सर के सुल्तानपुर-पचेवली मार्ग की बदहाली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे इस्माइलपुर निवासी प्रतीक सैनी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर बदहाल मार्ग को फिर से बनाए जाने की मांग की है