लक्सर: 480 नशीले कैप्सूल के साथ डोसनी फ्लाईओवर से लक्सर पुलिस ने तस्कर और मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार
लक्सर में नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए डोसनी फ्लाईओवर के पास से एक नशा तस्कर को धर दबोचा आरोपी के पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कैप्सूल क्षेत्र में मेडिकल दुकानों के जरिए खपाए जा रहे थे