हलसी: हलसी में सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत कर पति की लंबी उम्र की कामना की
शनिवार को हलसी प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाके में सुहागिन महिलाएं बट सावित्री व्रत पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कर रही हैं.सुबह से ही सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके बरगद वृक्ष के नीचे पूजा कर अखंड सुहाग की कामना कर रहे हैं.पूर्वाह्न 9:30 बजे हलसी प्रखंड मुख्यालय में बरगद पेड़ के नीचे पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखी गई.