मेरठ: गांव गडिना में पार्टी के दौरान कमेंटबाज़ी के बाद दो पक्षों में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग भी हुई
Meerut, Meerut | Nov 8, 2024 इंचौली के गांव गडिना में पार्टी में हुई कमेंटबाज़ी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी डंडों और अवैध हथियारों से लैस होकर के गांव के प्रधान के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव के दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए।