उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने बैंकों का किया निरीक्षण
विभागीय निर्देश के आलोक में विभिन्न बैंक के उपभोक्ता जो किसी भी प्रकार से राशि की जमा या निकासी करते हैं उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार बैंकों का निरीक्षण किया जाता है। सोमवार को किए गए निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर स्थित एवं बैंक के इर्द-गिर्द के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई।