बस्ती: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादियों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयन्ती पर किया याद
Basti, Basti | Mar 23, 2025 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर याद करने के साथ ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिन्तक समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे।