बस्ती: कोतवाली थाना परिसर में आगामी त्यौहार के संबंध में पीस कमेटी की बैठक की गई आहूत
Basti, Basti | Mar 23, 2025 कोतवाली थानाध्यक्ष राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी चौकी प्रभारीगण के मौजूदगी मे थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर व रामनवमी के संबन्ध मे पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी। जिसमे थाना क्षेत्र के मुस्लिम व हिन्दू समुदाय के संभ्रान्त व्यक्ति एवं संबन्धित मंदिरो के पुजारी,संरक्षक तथा मस्जिदों के मौलवी,मुतव्वली शामिल हुए।